jantantra ki awaj
- 30 Posts
- 87 Comments
देख तेरे भारत की हालत
क्या हो गयी है बापू
जनता नेता साधू संता
सब हो गए बेकाबू
कितना बदल गया हिंदुस्तान
केजरी बदल गए
राहुल बदल गए
बदल गए हैं मोदी
नहीं पता है इस चुनाव में
जीत किसकी होगी
बिगड़ गयी अर्थव्यवस्था
बिगड़ी भारत की साख
महिलाओं की लूट गयी अस्मत
भारत माँ के आँचल में लग गया दाग
पता नहीं कब तक सहेंगी
महिलाएं अपमान
कितना बदल गया हिंदुस्तान
आस लगाये बैठी जनता
कब होगा समाधान
भ्रस्टाचार से कब मिलेगी निजात
कितना करे जनता इन्तजार
सत्ता परिवर्तन से हो सकता है
ख़त्म भ्रस्टाचार
सोच समझकर चुनें हम नेता
इसी बात का हो प्रचार
बापू के इस देश को हम सब मिलकर
बनाएं धर्म निरपेक्षता का संसार
तभी बनेगा सुन्दर भारत
और बनेगा देश महान
देशहित में श्रीमती पुष्पा पाण्डेय
Read Comments